Tuesday, March 17, 2026
Homeअपराधदेहरादून में रिश्वतखोरी पर बड़ा वार, बिजली विभाग का जेई 80 हजार...

देहरादून में रिश्वतखोरी पर बड़ा वार, बिजली विभाग का जेई 80 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उपभोक्ता से अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन जारी करने और विद्युत भार बढ़ाने के नाम पर अवैध धनराशि मांग रहा था।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार उससे 80,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन की तैयारी की।

आज विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जेई अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी शामिल तो नहीं है।

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस टीम ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत तुरंत करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments