Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनिकिता को तीन दिन के अंदर बंगलुरू पुलिस को देना होगा जवाब,...

निकिता को तीन दिन के अंदर बंगलुरू पुलिस को देना होगा जवाब, घर पर चस्पा किया चेतावनी नोटिस

 

देश के चर्चित साफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड मामले की छानबीन करने जौनपुर पहुंची बंगलुरू पुलिस ने शुक्रवार को डाक बंगले स्थित निकिता के ताऊ के घर पर नोटिस चस्पा किया। इसके अलावा ढालगर टोला स्थित घर पर भी नोटिस चस्पा की गई।

नोटिस के जरिए तीन दिन के अंदर निकिता को मराठल्ली पुलिस स्टेशन बंगलुरू में उपस्थित होने की चेतावनी दी गई। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। इसके बाद पुलिस वहां से निकलकर कोतवाली पहुंचकर मंत्रणा की। यहां से दीवानी न्यायालय पहुंचकर मुकदमे की पत्रावत्रियों को भी देखेंगे।

इस बाबत कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि मामले में बंगलुरू पुलिस अगर गिरफ्तारी के लिए कहेगी तो दबिश दी जाएगी। पांच पन्ने का नोटिस घरों पर चस्पा किया गया है। निकिता को तीन दिन में बंगलुरू के पुलिस स्टेशन में पहुंचकर जवाब देना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments