Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधबुजुर्ग व्यापारी से लूट की घटना का खुलासा, आरोपी निकला आदतन अपराधी

बुजुर्ग व्यापारी से लूट की घटना का खुलासा, आरोपी निकला आदतन अपराधी

पिथौरागढ़ में बुजुर्ग व्यापारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया है।

घटना बीते शुक्रवार की है जब 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी फैयाज खान, जो तिलढुकरी के निवासी हैं, अपनी सब्जी की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। दुकान से थोड़ी ही दूरी पर एक अज्ञात युवक ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनकी जेब से ₹21,000 की नकदी लूटकर फरार हो गया। घटना में व्यापारी को चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान लिन्ठूड़ा निवासी सागर सोराड़ी (28) के रूप में हुई। पुलिस ने घटना के तीसरे दिन ही उसे ऐंचोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चौकी ऐंचोली के प्रभारी कमलेश जोशी ने बताया कि आरोपी ने पहले बुजुर्ग की रेकी की और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

एसपी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी के पास से लूट की रकम में से ₹17,130 नकद और एक साड़ी बरामद की गई है। पूछताछ में सामने आया कि लूट की रकम से आरोपी ने अपनी पत्नी के लिए करवाचौथ के उपहार स्वरूप तीन हजार रुपये से अधिक की साड़ी खरीदी थी। पुलिस ने वह साड़ी भी बरामद कर ली है।

गौरतलब है कि आरोपी सागर सोराड़ी पहले भी मोबाइल लूट और स्मैक तस्करी जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। आदतन अपराधी होने के चलते उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी जिले से फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया।

पुलिस की तत्परता से खुला मामला, आरोपी जेल भेजा गया
आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सीसीटीवी की मदद से मामले का जल्द खुलासा हो सका, जिससे नगरवासियों ने राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments