Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधभाजपा ने OBC मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज को पार्टी से...

भाजपा ने OBC मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज को पार्टी से निकाला, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। आदित्य राज सैनी और उसके नौकर पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

हरिद्वार बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिले एक किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर पिछड़ा आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी व ग्राम प्रधान पति और उसके नौकर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, साजिश सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। भीम आर्मी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक किशोरी के शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments