Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधरुड़की में खेत में काम कर रहे किसान पर फायरिंग, पिता ने...

रुड़की में खेत में काम कर रहे किसान पर फायरिंग, पिता ने छीना तमंचा और कर दिया हवाई फायर

Firing on Farmer: रुड़की में खेत में काम कर रहे किसान पर फायरिंग, पिता ने छीना तमंचा और कर दिया हवाई फायर

रुड़की। नारसन के बूढ़पुर निवासी किसान को दो बाइक पर सवार होकर आए छह आरोपितों ने गोली मार दी। किसान के पिता ने बदमाशों का विरोध करते हुए तमंचा छीनकर हवाई फायर कर दिया। जिसके बाद हमलावर वहां से भाग खड़े हुए।

घटना बुधवार सुबह की है। किसान प्रशांत राठी अपने पिता के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा में स्थित बूढ़पुर नई बस्ती स्थित खेत में काम करने गए थे। सूचना मिलने पर पुरकाजी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

वहीं मामला उत्तराखंड से जुड़ा होने के चलते मंगलोर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया कि दो दिन पहले नारसन में कांवड़ की डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ था। इस घटना को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments