लंढौरा। खेमपुर गांव में तालाब के पास एक अज्ञात शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। युवक कांवड़िए की भेष में था जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को सूचना मिली कि खेमपुर के गांव के पास एक कांवड़िए का शव पड़ा है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। युवक की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि युवक कांवड़िए की वेशभूषा में है। जिसके पास कोई सामान नहीं था और न ही कोई आईडी मिली है। शव को कब्जे में लिया गया है।

