Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसेना की तैयारी कर रहे युवक पर चार युवकों ने धारदार हथियार...

सेना की तैयारी कर रहे युवक पर चार युवकों ने धारदार हथियार से किया हमला, फायर भी झोंका

सेना की तैयारी कर रहे एक युवक पर दो बाइक पर आए चार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक ने भागने का प्रयास किया तो एक युवक ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। युवक ने घर पहुंचकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित थिथकी कवायदपुर निवासी परवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शौर्य सेना भर्ती की तैयारी कर रहा है। वह रोजाना शाम को गांव के पास ही नहर पटरी पर दौड़ लगाने जाता है। शाम को भी वह पटरी पर दौड़ लगा रहा था। इस बीच पीछे से दो बाइकों पर आए चार युवकों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बेटे ने भागने का प्रयास किया तो एक युवक ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। बेटे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर समीर, देव और दो अज्ञात निवासी गदरजुड्डा, मंगलौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments