Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधखटीमा पुलिस ने फिर पकड़ी डेढ़ किलो चरस, एक गिरफ्तार

खटीमा पुलिस ने फिर पकड़ी डेढ़ किलो चरस, एक गिरफ्तार

*खटीमा पुलिस ने फिर पकड़ी डेढ़ किलो चरस, एक गिरफ्तार*

खटीमा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश में नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में खटीमा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने खटीमा रोडवेज के पास से चेकिंग के दौरान खटीमा इस्लामनगर वार्ड नम्बर 5 निवासी इस्लामुदद्दीन को गिरफ्तार किया है।जिसकी चेकिंग के दौरान उसके पास से एक किलो 350 ग्राम चरस बरामद हुई है।पुलिस पूछताछ में चरस तस्कर ने बताया कि वह नेपाल से यह चरस बेचने को खटीमा लाया था।वही पुलिस द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने हेतु न्यायालय में पेश किया गया है।वही चरस तस्कर कों पकडने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी उधम सिंह नगर दिलीप सिंह कुँवर ने 2500 नगद देने की घोषणा की है।वही चरस तस्कर को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल खटीमा नरेश चौहान,एसएसआई बी सी जोशी, उप0नि0 होशियार सिंह, कॉन्स्टेबल अनिल भारती, सुरेंद्र सिंह ,महेंद्र डंगवाल आदि शामिल रहे। खटीमा पुलिस ने बीते दिवस भी साढ़े चार किलो चरस व 20 ग्राम स्मेक सँग 3 तस्करो को गिरफ्तार किया था।वही सीओ खटीमा मनोज ठाकुर के अनुसार नशे के विरुद्ध खटीमा पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments