Tuesday, October 13, 2026
Homeअपराधखटीमा में जमीन में सोना होने का लालच देकर लाखों रुपये ठगे,...

खटीमा में जमीन में सोना होने का लालच देकर लाखों रुपये ठगे, फर्जी दरोगा ने धमकाया, नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

जमीन के नीचे 100 किलो से अधिक सोना दबा है, विशेष पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र से इसे बाहर निकाला जा सकता है। इसी लालच में एक व्यक्ति ऐसा फंसा कि न केवल लाखों रुपये खर्च कर बैठा, बल्कि अपनी बेशकीमती जमीन भी गंवाने की नौबत आ गई।

आरोप है कि सोना निकालने का सपना दिखाने वालों ने बाद में फर्जी दरोगा के जरिए दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए। मामले में पुलिस ने नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भूड़ महोलिया निवासी रणधीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता उमेश सिंह सीधे-साधे व्यक्ति हैं। आरोप है कि वार्ड नंबर 12 निवासी लक्ष्मण सिंह भाटिया और उसके साथियों ने उन्हें विश्वास में लेकर बताया कि उनकी जमीन में 100 किलो से अधिक सोना दबा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments