Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधचाय की रेहड़ी लगाने वाले से कबाड़ बीनने वाले युवक का हुआ...

चाय की रेहड़ी लगाने वाले से कबाड़ बीनने वाले युवक का हुआ झगड़ा, कांच की बोतल से उतारा मौत के घाट

हरिद्वार।  उत्तरी हरिद्वार में भारत माता मंदिर रोड पर कबाड़ बीनने वाले युवक ने कांच की बोतल से हमला कर एक चाय विक्रेता की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित कबाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।

राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी
पुलिस के मुताबिक, कुछ राहगीरों ने उत्तरी हरिद्वार में भारत माता मंदिर रोड पर एक व्यक्ति को लहूलुहान पड़ा देख सुबह करीब साढ़े पांच बजे 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। 108 टीम ने व्यक्ति को मृत पाकर पुलिस को जानकारी दी। जिस पर शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा व अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का नाम रमेश गुप्ता निवासी लखीमपुर खीरी है। जो चाय की चलती फिरती रेहड़ी लगाता था। बताया कि अल सुबह कबाड़ बीनने वाले युवक के साथ उसका झगड़ा हो गया था।

आरोपित ने कांच की बोतल से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक के मूल पते की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। एक टीम आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments