Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधजहां कल मिले थे दो शव उसी जगह आज फिर मिली एक...

जहां कल मिले थे दो शव उसी जगह आज फिर मिली एक महिला की लाश, पुलिस में हड़कंप

पुलिस को छानबीन के दाैरान मिला महिला का शव

देहरादून में बाड़ोवाला के पास एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव उसी जगह मिला जिस जगह कल दो लाशें मिली थीं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सुबह के वक्त दोनों लाशों के संबंध में पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान एक महिला की लाश मिली। मना जा रहा है कि सभी एक परिवार के हैं। अभी तक आसपास के थानों में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

कल मिले थे छह महीने की बच्ची और महिला के शव
पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में मंगलवार को एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव पड़े मिले थे। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर किसी ने शव यहां फेंके हैं।

पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार लूंठी का कहना है कि मौके पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव का पंचायतनामा आज भरा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।

मां-बेटी होने की आशंका पर उलझ रहा है मामला
पुलिस के मुताबिक बड़ोवाला में जो दो शव मिले थे उनके बारे में माना जा रहा है कि दोनों मां बेटी हैं। हालांकि इसका पता डीएनए रिपोर्ट के बाद ही चल सकता है, लेकिन ये बात पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा रही है।

ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण खुलासे की राह में कई बाधाएं
जिस स्थान पर शव मिले हैं वह क्षेत्र आता बेशक पटेलनगर थाना क्षेत्र में है, लेकिन वह शहर के बाहर का देहात क्षेत्र है। यहां पर भीड़भाड़ और आवागमन शहर की तुलना में कम है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास एक वेडिंग प्वाइंट है, लेकिन वह भी बंद है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments