Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधतमंचे से फायर कर गुस्साए पति ने पत्नी को उतार दिया मौत...

तमंचे से फायर कर गुस्साए पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, मां की सहेली के घर पर थी रह रही

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगे अमसारी में एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी, घटना के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि महिला रुद्रप्रयाग में अपनी माता की सहेली के घर पर रह रही थी।

शनिवार को उसका पति पहुंचा और अपनी पत्नी को गोली मार दी। रुद्रप्रयाग में गोली मारकर हत्या की यह पहली वारदात है। मृतका का ससुराल दिल्ली है। बताया जा रहा कि वह 15 दिन पूर्व रुद्रप्रयाग पहुंची थी।

मृतका की मां, बसुकेदार अस्पताल में सफाई कर्मचारी तैनात है। जिस कारण वह अपनी मां की सहेली के घर पर किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा कि शनिवार को महिला का पति पहुंचा। इस दौरान महिला ने नाश्ता भी बनाया। इसके बाद संभवतः दोनों में किसी बात को लेकर बोलचाल हु। दोपहर करीब 12.30 महिला के पति ने उस पर तमंचे से फायर कर दी। तब, महिला किचन में थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments