Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधतिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी...

तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। शहर में दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना तिब्बती मार्केट के सामने की बताई जा रही है, जहां अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन सिंह (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आए थे। घटना के समय वह अपनी कार में बैठे हुए थे, तभी तेज रफ्तार से आए दो युवक स्कूटी पर पहुंचे और उनके सीने में गोली मार दी।

गोली लगने से अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments