Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदो माह पहले चाकू से हमले में घायल पंकित की एम्स में...

दो माह पहले चाकू से हमले में घायल पंकित की एम्स में मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरी गंगनहर कोतवाली

 

रुड़की गंगनहर कोतवाली के माधोपुर गांव निवासी पंकित की रविवार रात को एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। पंकित और उसके साथ अंकित पर दो माह पहले रुड़की के सुनहरा मार्ग पर छह युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में पंकित और अंकित घायल हो गए थे। मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।

पुलिस की ओर से छह अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। मामले में दीप पटेल निवासी टोडा कल्याणपुर को गिरफ्तार किया था। पंकित की मौत के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगनहर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दो माह से पुलिस का पूरा जोर अपराधियों को बचाने पर है।

अभी तक सभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। सूचना पाकर आसपास के थाना क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए हैं और कोतवाली में धरना शुरू कर दिया है। कोतवाल एश्वर्य पाल ने बताया कि कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों को घर भेज दिया है। वहीं पंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments