Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनवविवाहिता की सरेआम पिटाई, लोग बनाते रहे वीडियो; पुलिस ने महिलाओं की...

नवविवाहिता की सरेआम पिटाई, लोग बनाते रहे वीडियो; पुलिस ने महिलाओं की पहचान कर फटकार लगाई

हरिद्वार। ज्वालापुर में हाइवे किनारे सर्विस लेन पर मामूूली बात को लेकर कुछ महिलाओं का एक स्कूटी सवार नवविवाहिता से झगड़ा हो गया। महिलाओं ने मिलकर नवविवाहिता को जमकर पीटा। लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, किसी ने भी बीच-बचाव की जहमत नहीं उठाई।
पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष चले गए। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने महिलाओं की पहचान कराते हुए उन्हें कोतवाली बुलाया और जमकर फटकार लगाई। पुलिस एक्ट में उनका चालान भी किया गया।

पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर में सीतापुर बाईपास की बगल में सर्विस लेन पर सोमवार की रात कुछ महिलाओं और एक स्कूटी सवार युवती के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि महिलाओं ने मिलकर बीच सड़क पर ही नवविवाहिता की पिटाई शुरू कर दी।

महिलाओं ने नवविवाहिता को सरेआम पीटा, लोग बनाते रहे वीडियो

अकेली नवविवाहिता को तीन महिलाओं ने बुरी तरह पीटा। इस दौरान हंगामा होने पर भीड़ जमा हो गई। लेकिन अपने-अपने मोबाइल फोन से मारपीट की वीडियो बनाते रहे। कोई भी बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष जा चुके थे।

ज्वालापुर में हाइवे किनारे सर्विस लेन की घटना

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो के आधार पर महिलाओं की पहचान पूनम, प्रीति और मोनिका निवासीगण सीतापुर ज्वालापुर के रूप में र्की गई। उन्हें कोतवाली बुलाकर फटकार लगाई और पुलिस अधिनियम की धारा में चालान किया। वहीं, आरोपित महिलाओं ने अपने व्यवहार के लिए खेद प्रकट करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन भी दिया। पुलिस ने महिलाओं व उनके स्वजनों को बताया कि झगड़ा या विवाद होने पर कानून हाथ में न लें, बल्कि पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दें।

पीड़िता ने पुरुषों पर भी लगाए आरोप

देर रात पीड़िता ने तहरीर देकर महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवार के पुरुष सदस्यों पर भी मारपीट का आरोप लगाया। इस मामले में कुछ जनप्रतिनिधियों की ओर से दोनों पक्षों में सुलह-समझौते का प्रयास भी किया। लेकिन पीड़िता ने आरोपित महिला-पुरुषों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments