Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनौवीं कक्षा की छात्रा बनी मां, आरोपी युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में...

नौवीं कक्षा की छात्रा बनी मां, आरोपी युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

नैनीताल। शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

पेट दर्द की शिकायत बनी खुलासा की वजह

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे किशोरी की मां उसे पेट दर्द की शिकायत पर बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंची। जांच के दौरान डॉक्टरों को किशोरी के गर्भवती होने का शक हुआ। जब तक पुलिस को सूचना दी गई, किशोरी ने सामान्य प्रसव से एक बच्ची को जन्म दे दिया।

शहर में फैली सनसनी, पुलिस ने की कार्रवाई

किशोरी के मां बनने की खबर फैलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी व उसकी मां से पूछताछ की। पूछताछ में अल्मोड़ा निवासी सूरज नामक युवक पर संबंध बनाने के आरोप लगे। किशोरी ने बताया कि दो साल पहले फेसबुक के जरिए युवक से उसकी पहचान हुई थी।

युवक करता था रेस्टोरेंट में काम

बताया गया है कि आरोपी युवक तीन साल पहले अल्मोड़ा से नैनीताल काम की तलाश में आया था और यहां एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। किशोरी के माता-पिता मजदूरी करते हैं—मां घरों में काम करती हैं और पिता एक होटल में नौकरी करते हैं।

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

कोतवाल हेम पंत ने जानकारी दी कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, एसपी ट्रैफिक व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments