Friday, April 24, 2026
Homeअपराधब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड: 10वां आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो मुख्य...

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड: 10वां आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो मुख्य शूटर दबोचे

देहरादून: देहरादून के चर्चित रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ताजा कार्रवाई में शुक्रवार-शनिवार (3-4 अप्रैल 2026) की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो मुख्य आरोपियों शांतनु त्यागी और काविश त्यागी को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान काविश त्यागी के पैर में गोली लगने की भी सूचना है।

इन गिरफ्तारियों से पहले पुलिस रोहित कुमार, मोहम्मद अखलाक, संदीप कुमार, आदित्य चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी और मोहित अरोड़ा सहित कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

कैसे हुआ था हादसा?
घटना के दिन ब्रिगेडियर मुकेश जोशी (75) सुबह अपने साढ़ू और एक अन्य व्यक्ति के साथ तुलाज ग्रीन सोसाइटी स्थित घर से टहलने निकले थे। घर से करीब 200 मीटर दूर ही मसूरी रोड की ओर से आ रही दो तेज रफ्तार कारों में सवार युवकों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरान चली एक गोली ब्रिगेडियर जोशी के सीने में लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और बाकी आरोपियों की तलाश भी जारी है। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments