Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधमहिला की संदिग्ध हालत में मौत, गले पर मिले निशान; मृतका के...

महिला की संदिग्ध हालत में मौत, गले पर मिले निशान; मृतका के भाई ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

मंगलौर। मंगलौर के मुंडलाना गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे। स्वजन ने उसकी हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दे दी। दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। महिला के गले पर निशान मिले हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।

उत्तर प्रदेश के ग्राम छतैला थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर निवासी शबनम (42) की शादी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना निवासी एक युवक से करीब 20 साल पहले हुई थी। महिला के चार बच्चे हैं। महिला के मायके पक्ष को सुबह सूचना मिली की शबनम की मौत हो गई है। महिला के स्वजन आननफानन में उसके ससुराल पहुंचे। जिस समय स्वजन वहां पर पहुंचे महिला का शव चारपाई पर था।

ससुरालियों पर हत्या का आरोप
महिला के भाई रिजवान और गुलजार ने ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान मायके और ससुराल पक्ष के बीच कहासुनी भी हुई। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। मायके पक्ष का आरोप है कि महिला के गले पर निशान थे। मायके पक्ष ने इसकी सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दे दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments