Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधरिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे की रैगिंग, सीनियर छात्रों पर शारीरिक उत्पीड़न...

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे की रैगिंग, सीनियर छात्रों पर शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप

Hero Image

देहरादून। दून के एक प्रतिष्ठित स्कूल में असोम में तैनात रह चुके सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के बेटे की रैगिंग और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि इससे परेशान होकर आठवीं के छात्र को स्कूल छोड़ना पड़ा। शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन की ओर से आरोपित सीनियर छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप है, जिसके बाद स्वजन बेटे को अपने साथ ले गए और असोम में मुकदमा दर्ज कराया।

असोम पुलिस ने मारपीट व पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर देहरादून ट्रांसफर कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि सीओ डालनवाला के निर्देशन में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments