रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल कराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वह पर्ची बरामद की गई है, जिसका उपयोग वह परीक्षा के दौरान नकल कराने के लिए करने वाला था।
पुलिस जांच में पता चला है कि परीक्षा में पास कराने के बदले आरोपी की हरियाणा के एक व्यक्ति से 4 लाख रुपये की डील हुई थी। मामले में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि नकल कराने के लिए प्राइवेट मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे किसी संगठित गैंग के शामिल होने की आशंका और गहरी हो गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

