Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधलिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती ने बच्‍ची को दिया जन्‍म,...

लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती ने बच्‍ची को दिया जन्‍म, लड़के की भाभी ने दो दिन की मासूम को बेचा!

देहरादून।  एक महिला ने अपनी भाभी सहित चार पर उसकी दो दिन की नवजात बेटी को बेचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी नवजात बच्ची को रुपये लेकर बेचा गया है। कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में शीला निवासी बंजारावाला ने बताया कि वह चांचक बंजारा में वर्ष 2017 से दीपक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और 25 नवंबर 2023 को उसने हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में पुत्री को जन्म दिया।

27 नवंबर 2023 को उसकी भाभी मोनिका निवासी टिहरी गढ़वाल अपनी एक महिला मित्र पायल बंसल निवासी हरिद्वार के साथ आई और अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर नजदीक ही होटल रायल क्राउन में ले गए।

पुलिस के पास शिकायत दी तो जान से मार देंगे

आरोप है कि उसकी भाभी ने जितेंद्र कुमार व उनकी पत्नी रिंकी निवासी वेस्ट दिल्ली को होटल में बुलाया और उसकी दो दिन की बेटी को बेच दिया। साथ ही धमकी दी कि पुलिस के पास शिकायत दी तो उसे जान से मार देंगे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 10 मई 2024 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली है। इस शादी में उसके भाई-भाभी को छोड़कर अन्य सभी शामिल हुए थे।

इस संबंध में उन्होंने एक शिकायती प्रार्थनापत्र सात जून को जौलीग्रांट पुलिस चौकी व डोईवाला कोतवाली में दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने माेनिका रावत, पायल बंसल, जितेंद्र कुमार व रिंकी राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments