Tuesday, September 22, 2026
Homeअपराधसेलाकुई में कहासुनी के बाद युवक की चाकू से हत्या, आरोपी फरार

सेलाकुई में कहासुनी के बाद युवक की चाकू से हत्या, आरोपी फरार

सेलाकुई। थाना क्षेत्र के जमनपुर में सोमवार देर रात कहासुनी के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी जितेंद्र कुमार ने विवाद के दौरान राजपाल (25) के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजपाल को पुलिस ने 108 एंबुलेंस से झाझरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी शैंकी कुमार के अनुसार, सोमवार देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से जमनपुर में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजपाल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जितेंद्र कुमार की बेटी का जन्मदिन था। इसी दौरान बिल्डिंग के पास रहने वाले राजपाल और जितेंद्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान जितेंद्र ने चाकू से राजपाल के सीने पर वार कर दिया।

10-15 दिन पहले भी हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक राजपाल और जितेंद्र के बीच करीब 10 से 15 दिन पहले भी खाने-पीने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना के बाद आरोपी जितेंद्र मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments