Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधहल्द्वानी की नवीन मंडी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती की पत्थर...

हल्द्वानी की नवीन मंडी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में गुरुवार सुबह डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां एक युवक और एक युवती के शव संदिग्ध हालत में मिले। दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई है।

सुबह मंडी में काम करने पहुंचे लोगों ने शव देखे तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को मौके से युवक की दो आईडी बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक चंपावत का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इस दोहरे हत्याकांड के बाद मंडी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments