Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्‍वर में खाई में गिरी कार, हादसे चार लोगा घायल, रेस्‍क्‍यू कर...

बागेश्‍वर में खाई में गिरी कार, हादसे चार लोगा घायल, रेस्‍क्‍यू कर भेजे गए अस्‍पताल

बागेश्वर : जिला मुख्यालय बागेश्‍वर से दफौट की तरफ जा रही एक आल्टो कार आएफसी गोदाम के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और फायर विभाग की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती किया है। डॉक्टर उनके उपचार में जुट गए हैं।

बुधवार को लगभग एक बजे जिला मुख्यालय से दफौट की तरफ जा रही यूके02-3030 आल्टो कार आरएफसी गोदाम के समीप अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने जिसकी सूचना तत्काल फायर सर्विस को दी। लगभग बीस मिनट के अंतराल में पुलिस और फायर घटना स्थल पहुंच गई। घटना में चालक भगवान सिंह 55 वर्ष, संतोष कनवाल 40 वर्ष, लछमन सिंह 52 वर्ष, हर्ष सिंह 47 वर्ष घायल हो गए।

चारों घायलों को रेस्क्यू टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती किया। डाक्टरों के अनुसार चारों की हालत में सुधार हो रहा है। कोतवाल डीआर वर्मा के अनुसार सभी घायल मालता गांव के निवासी हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिकतर घायल शराब के नशे में हैं। मेडिकल परीक्षण के बाद पुष्टि हुई है। उनका उपचार कराया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments