Saturday, March 7, 2026
Homeबागेश्वरस्टेज से सत्ता तक: छोटे कद का बड़ा नेता — लच्छू पहाड़ी...

स्टेज से सत्ता तक: छोटे कद का बड़ा नेता — लच्छू पहाड़ी की धमाकेदार जीत

गरुड़। बदलते चुनावी माहौल में इस बार गरुड़ क्षेत्र पंचायत की जैसर सीट से एक अनोखे उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। छोटे कद और बड़ी शख्सियत के मालिक लक्ष्मण कुमार उर्फ लच्छू पहाड़ी ने अपने अनोखे अंदाज़ और ज़मीनी जुड़ाव से मतदाताओं का दिल जीत लिया।

एक लोकप्रिय स्टेज कलाकार रहे लच्छू पहाड़ी नामांकन के बाद से ही चर्चा में आ गए थे। चुनाव प्रचार के दौरान कभी घोड़े पर बैठकर गांव-गांव घूमे, तो कभी मतदाताओं के बीच नाच-गाकर खूब तालियां बटोरीं। सोशल मीडिया पर भी वे खासे सक्रिय रहे — लोगों की मांग पर रील बनाईं, सेल्फी खिंचवाई और हर वर्ग से जुड़ने की कोशिश की।

बृहस्पतिवार को घोषित हुए चुनाव परिणामों में लच्छू पहाड़ी को 348 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कैलाश राम को 230 वोट, पप्पू लाल को 227 वोट और प्रताप राम को 118 वोट प्राप्त हुए।

इस शानदार जीत के बाद लच्छू पहाड़ी ने कहा, “यह जीत जनता की है। मैंने सिर्फ उनके बीच जाकर अपने मन की बात कही, और उन्होंने मुझे अपना प्यार दे दिया।”

लच्छू पहाड़ी की यह जीत साबित करती है कि जमीनी जुड़ाव और जनभावनाओं की कद्र करने वाला उम्मीदवार जनता के दिलों में जगह बना सकता है — फिर चाहे वह किसी भी ‘कद’ का क्यों न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments