Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकारगिल में तैनात बागेश्‍वर के लाल लेफ्टिनेंट भगवत सिंह टंगड़िया का निधन

कारगिल में तैनात बागेश्‍वर के लाल लेफ्टिनेंट भगवत सिंह टंगड़िया का निधन

बागेश्‍वर। कारगिल में तैनात उत्‍तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट भगवत सिंह टंगड़िया का निधन हो गया। सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ गृह जनपद बागेश्‍वर में सरयू घाट के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। घाट पर मौजूद लोगों ने नम आंखों से उनको अंतिम विदाई दी। लेफ्टिनेंट के निधन से पूरी घाटी में शोक व्‍याप्‍त है। 

सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात भगवत सिंह उम्र 48 वर्ष कारगिल में तैनात थे। कुछ दिन पहले अचानक उनकी तबीयत खराब गई। उन्हें इलाज के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान बीते रविवार को उनका निधन हो गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद लाया गाया। घर पर अंतिम दर्शन के लिए शरीर का रखा गया। जहां से सरयू घाट के लिए अंतिम यात्रा निकाली गई। सोमवार को पार्थिव शरीर जब सरयू संगम में पहुंचा तो नम आंखों से विदाई उन्‍हों सैन्‍य सम्‍मान के साथ विदाई दी गई। वह अपने पीछे तीन बच्‍चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments