Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगृह क्लेश से मुक्ति के लिए 18 साल के बाद फिर से...

गृह क्लेश से मुक्ति के लिए 18 साल के बाद फिर से एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए एक जोड़े ने।

घर मे लगातार हो रहे झगड़ो को ठीक करने के लिए पिथौरागढ़ में एक विवाहित जोड़े ने 18 साल बाद फिर से एक दूसरे के साथ लिये सात फेरे। मामला पिथौरागढ़ शहर से सटे टकाडी गाँव का है। जहां के रहने वाले दिनेश चंद और उनकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। ऐसे में एक पंडित ने उन्हें फिर से आपस मे विवाह करने की सलाह दी। पंडित ने कहा कि अगर वो दोनों फिर से एक दूसरे से विधिविधान के साथ विवाह करेंगे तो घर मे होने वाले क्लेश से मुक्ति मिलेगी। फिर क्या था दिनेश ने अपनी पत्नी के साथ पूरे विधिविधान से शादी की । इतना ही नही दिनेश ने शादी के बाद पूरे गाँव के लोगो को दावत भी दी। जिसके बाद से ये शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments