Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधघर के पास नाली के किनारे पड़ा मिला मुंबई से लौटे प्रवासी...

घर के पास नाली के किनारे पड़ा मिला मुंबई से लौटे प्रवासी का शव, मचा हड़कंप

बागेश्वर। बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के गागरीगोल क्षेत्र के बण्ड गांव में मुंबई से लौटे एक प्रवासी युवक का शव घर के पास नाली के किनारे पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

उधर ग्रामीण युवक की मौत को संदेह की नजर से देख रहे हैं। जितेंद्र नामक यह युवक इन दिनों सात दिन का होम क्वारेंटाइन काट रहा था। माना जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के स्वैब के नमूने लकर जांच के लिए भेजीगी। वहीं युवक की मौत के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

बण्ड निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी का 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह नेगी मुंबई में एक रिजार्ट में नौकरी करता था। वह शादी शुदा था और उसकी पत्नी गांव में ही रहती थी। जितेंद्र लॉक डाउन के दौरान वापस लौटा और स्वस्थ्य विभाग द्वारा कौसानी में 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन कर दिया गया। अपना क्वारेंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद वह दो दिन पहले ही गांव में पहुंचा था और आज सुबह घर की बगल से जाने वाली नाली के किनारे उसका शव बरामद हुआ।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा करवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments