Saturday, March 7, 2026
Homeबागेश्वरतड़के मकान के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

तड़के मकान के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर में बुधवार की सुबह अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यहां एक मोहल्ला के घर के बाथरूम में तेंदुआ घुस गया। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर नगर के सैंज मोहल्ला में बुधवार तड़के तेंदुआ एक घर के बाथरूम में घुस गया।

मकान मालिक ने बहादुरी दिखाते हुए फटाफट बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। यह सूचना बागेश्वर में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में बंद करके जंगल में छोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments