Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वरः स्टेजिंग एरिया बिलौना से 536 लोगों को किया जा चुका उनके...

बागेश्वरः स्टेजिंग एरिया बिलौना से 536 लोगों को किया जा चुका उनके घर को रवाना

बागेश्वर। लॉकडाउन के दौरान बाहरी राज्यों से जनपद में आ रहें प्रवासियों को बिलौना बस अड्डे पर बनाए गए स्टेजिंग एरिया में सभी लोंगो का स्वास्थ टीम द्वारा स्वास्थ परीक्षण और थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

स्वास्थ परीक्षण और संपूर्ण डाटा तैयार करने के उपरान्त सभी लोंगो को होम कोरोनटाईन के लिए परिहवन विभाग द्वारा उनके गन्तव्य के लिए भेजा जा रहा हैं। आज सुबह 11.00 बजे तक स्टेजिंग एरिया बिलौना से 536 लोंगो को उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया जा चुका हैं। उनके गन्तव्य को रवाना करने से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा छोटे बच्चों को दूध उपलब्ध कराते हुए अन्य व्यक्तियों का चाय नाश्ता उपलब्ध कराकर उन्हें उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया। जनपद में बाहर से आने वाले प्रवासियों का आवागमन निरन्तर जारी हैं, जिनका स्वास्थ परीक्षण और संपूर्ण डाटा तैयार किया जा रहा हैं। वहीं दूसरी ओर जनपद से बाहर जाने वाले व्यक्तियों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आज स्थानीय डिग्री मैदान से बरेली के 38 लोंगो को 02 बसों के माध्यम से उनका स्वास्थ परीक्षण एवं चाय नाश्ता उपलब्ध कराने के उपरान्त उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments