Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधबागेश्वर में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर...

बागेश्वर में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर काटी  नाक

बागेश्वर में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध पर उसकी नाक काटने का दुस्साहसिक मामला सामने आया है। आरोपियों पर नाबालिग के माता-पिता को घायल करने और लूटपाट का भी आरोप है।राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। राजस्व पुलिस के अनुसार काफलीगैर तहसील के एक गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे गांव के दो लोगों ने घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया।विरोध करने पर धारदार हथियार से नाबालिग की नाक काट डाली। किशोरी के माता-पिता ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा।घटना में नाबालिग की मां और पिता के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। तीनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया। नाबालिग के पिता ने गिरीश परिहार, संजय मनकोटी पर आरोप लगाते हुए राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर दी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments