Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्‍वर में महिला सर्जन के निलंबन की कार्रवाई पर भड़के डाक्टर, जाने...

बागेश्‍वर में महिला सर्जन के निलंबन की कार्रवाई पर भड़के डाक्टर, जाने क्‍या है मामला

बागेश्वर: जिला अस्पताल में तैनात महिला सर्जन पर बाहर से दवा लिखने की शिकायत को जिला अधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीएमएस को मौखिक रूप से डाक्टर के निलंबन के निर्देश दिए। जिस पर डाक्टर भड़क गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को ओपीडी का बहिष्कार किया और प्रदर्शन किया। जिससे जिला अस्पताल आए मरीज परेशान रहे।

गुस्साए डाक्टरों ने जिला अस्पताल परिसर पर प्रदर्शन किया। कहा कि जिले के एकमात्र जिला अस्पताल में मेहनती व कर्मठ सर्जन डा. महिमा सिंह पर बाहर से मेडिकल जांच कराने की शिकायत मिली। जिस पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जिला चिकित्सालय के सीएमएस को सर्जन महिला सिंह को निलंबन के मौखिक आदेश दिए। जिला चिकित्सालय में कार्यरत इसको लेकर भड़क उठे हैं। डाक्टरों ने आपात बैठक की और ओपीडी का बहिष्कार कर दिया है। जिससे सुबह से ही जिला अस्पताल में आए मरीज परेशान रहे।

डाक्टरों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में चिकित्सक बेहतर इलाज कर रहे है। इस पर भी उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई अमल में लाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच किए बिना मेहनती व कर्मठ चिकित्सक के खिलाफ एकरतफ़ा कार्रवाई नहीं की जा सकती है। इस दौरान डा. गिरीजा शंकर जोशी, डा. राजीव उपाध्याय, डा. एलएम बृजवाल, डा. रीमा उपाध्याय, डा. गायत्री पांगती, डा. एजेल पेटल, डा. पंकज पंत, डा. सीएम भैसोड़ा, डा. प्रमोद कुमार, डा. नसीम, डा. तैय्यब आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments