Saturday, March 7, 2026
Homeबागेश्वरबाड़मेर आतंकवादियों की गोली से शहीद जवान को दी गई अंतिम विदाई,...

बाड़मेर आतंकवादियों की गोली से शहीद जवान को दी गई अंतिम विदाई, शोक में गांव

बागेश्वर। बीएसएफ के बाड़मेर में तैनात उत्तराखंड बागेश्वर जिले के दफौट क्षेत्र का जवान आतंकियों की गोली से शहीद हो गया। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके गांव पहुंचा। अंतिम दर्शनों के बाद सरयू.गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और गांव शोक में डूबा हुआ है।

दफौट, नयाल गांव के प्रदीप दफौटी पुत्र मोहन सिंह दफौटी भारत तिब्बत पुलिस फोर्स में राजस्थान के बाड़मेर में तैनात थे। पांच सितंबर को ड्यूटी के दौरान आतंवादियों की गोली लगने से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान शहीद हो गए। मंगलवार को उनका पार्थिक शरीर उनके पैतृक लाया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने जवान के अंतिम दर्शन किए और भारत माता की जय के साथ समूचा गांव गूंज उठा।

घटना के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पीछे दो बेटियाें और एक बेटे को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। शव लेकर आए बीएसएफ के जवान एसआइ अनूप सिंहए एएसआइ मोहन सिंह ने बताया कि आतंकियों की गोली से जवान शहीद हुआ है। उपजिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है।

पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व पुलिस टीम ने शस्त्र उल्टा कर अंतिम सलामी दी। प्रशासन की तरफ से पुष्प चक्र अर्पित किया गया। उनकी चिता को उनके भाई रमेश सिंह व निर्मल सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान संतोष दफौटी, रघुवीर सिंह दफौटी, मोहन कपकोटी, लछमन सिंह, नारायण सिंह, प्रकाश सिंह, तहसीलदार नवाजिश खलिक, कोतवाल डीआर वर्मा, हरीश सोनी, वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा, रमेश प्रकाश पर्वतीय आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments