Saturday, March 7, 2026
Homeबागेश्वरराशन वितरण में गड़बड़ी पर प्र्रभारी मंत्री आर्या ने जताया रोष, बोली-कोई...

राशन वितरण में गड़बड़ी पर प्र्रभारी मंत्री आर्या ने जताया रोष, बोली-कोई भी भूखा ना सोए

बागेश्वर। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने लॉकडाउन के दौरान गरीब, मजदूरों को राशन न मिलने पर प्रशासन को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी भूखा ना सोए। हर तहसील और गांव स्तर तक राशन की सुनिश्चिता करें। जिला अस्पताल की व्यवस्था भी लचर होने पर उन्होंने जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।

कोविड-19 को लेकर प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लॉकडाउन के दौरान राशन वितरण में हो रही गड़बड़ी पर वह बिफर पड़ी। विधायक कपकोट बलवंत भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि जरुरतमंदों को राशन नही मिल रहा है। जिले के दूरस्थ क्षेत्र है जहां कई परिवार है जो राशन के लिए जूझ रहे है। सभी अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी राशन के रुप में पर्याप्त राहत सामग्री नही दी जा रही है। अभी तक वह कई लोगों को राहत सामग्री बांट चुके है। जिस पर प्रभारी मंत्री रेखा ने व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह संकट का समय है। इस समय प्रशासन और पुलिस सवंदेशील होकर कार्य करें। उन्होंने खुले में राशन ना बांटकर पैकेट के रुप में राशन वितरण करने के निर्देश दिए। विधायक बलवंत भौर्याल जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई नही है। व्हील चेयर भी टूटे हुए है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने सीएमओ को कहा कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस समय किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। अभी तक यहां एक भी कोरोना पीड़ति मरीज नही मिला है। उम्मीद है कि आगे भी यही रहेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, डीएम रंजना सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments