Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधढाई हजार का इनामी आरोपित दो साल बाद हुआ गिरफ्तार

ढाई हजार का इनामी आरोपित दो साल बाद हुआ गिरफ्तार


बागेश्वर। बैजनाथ पुलिस ने ढाई हजार के इनामी को दो साल बाद गिरफ्तार किया है। उस पर छात्रा का अहपरण का आरोप है। नाबालिग छात्रा को पुलिस तकनीकी टीम ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया।

उड़खुली राजस्व क्षेत्र का आरोपित जानकी प्रसाद पर ढाई हजार रुपये का इनाम रखा गया था। आरोप है कि 27 अप्रैल 2017 को उसने दसवीं की छात्रा का अपहरण कर लिया था। पीड़िता के परिजनों ने छह मई 2017 को मामला दर्ज कराया था। जानकी प्रसाद पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप है। 10 मई 2017 को जिला पुलिस को राजस्व पुलिस की विवेचना प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी को ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

एसपी के आदेश पर तकनीकी टीम गठित की गई। 22 जनवरी 2019 को टीम महाराष्ट्र के वसई थाना वालीव, मुंबई रवाना हुई। टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया और छात्रा को भी सकशुल बरामद कर लिया है। 29 जनवरी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वसई, मुंबई के समक्ष पेश किया गया और सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर अभियुक्त को बागेश्वर लाया गया।

इस संबंध में एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम पूरी इमानदारी के साथ काम कर रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments