Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधतीन पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

तीन पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार


बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने तीन पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया गया है।

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कपकोट पुलिस और उड़नदस्ते को कामयाबी मिली है। टीम ने खर्ककानातोली गांव निवासी प्रेम सिह पुत्र उदया सिंह को तीन पेटी यानि 36 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। धारा-60 आबकारी अधिनियम में पुलिस ने मामला पंजीकृत कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुष्मिता राना, कांस्टेबल हेम उपाध्याय, विनोद प्रकाश वर्मा, लक्ष्मण सिंह, मोहन गिरी आदि शामिल थे।

बोले अधिकारी

लोकेश्वर सिंह (एसपी, बागेश्वर) का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब और मदाक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अवैध शराब को गांव तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments