Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधशादी का झांसा देकर सेना का जवान करता रहा युवती के साथ...

शादी का झांसा देकर सेना का जवान करता रहा युवती के साथ दुराचार, मुकदमा दर्ज


बागेश्वर। संवाददाता। में बागेश्वर जिले के काफलीगैर थाने में एक सैन्यकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. युवती ने सैन्यकर्मी राकेश कुमार पर आरोप लगाया है कि वह 4 साल से शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म कर रहा था।

शादी के लिए कर रहा था टालमटोल
जब युवती ने शादी के लिए सैन्यकर्मी राकेश कुमार से कहा तो उसने मना कर दिया. इसके बाद युवती ने थाने जाकर आरोपी सैन्यकर्मी के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। युवती ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी सैन्यकर्मी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। युवती ने सैन्यकर्मी पर रेप का आरोप लगया है बताया कि आरोपी, 4 साल से शादी का झांसा दे कर शारीरिक शोषण कर रहा था।

पुलिस ने शुरू की छानबीन
पुलिस ने युवती द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी सैन्यकर्मी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवती की मानें तो मामले में समझौते के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन आरोपी के शादी से बार-बार इनकार करने के बाद उसने थाने एफआईआर दर्ज करा दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments