Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधशिकारी खुद जंगल में बन गया शिकार,पहाड़ चढ़ते समय ट्रिगर दबने से...

शिकारी खुद जंगल में बन गया शिकार,पहाड़ चढ़ते समय ट्रिगर दबने से चली गोली से मौत

बागेश्वर जिले में बीती देर रात कांडा में भद्रकाली के जंगल में शिकार करने गए एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक बंदूक कंधे में टांग कर जंगल में चढ़ाई चढ़ रहा था और अचानक ट्रिगर दब गया। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली है। शिकार करने गए दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे 35 वर्षीय धपोलासेरा गांव निवासी रवींद्र सिंह (39) पुत्र हयात सिंह, संजय नगरकोटी (33) पुत्र नंदन सिंह नगरकोटी तथा पवन धपोला (33) पुत्र सुरेंद्र सिंह धपोला निवासी ग्राम भदौरा भद्रकाली कपूरी जंगल में शिकार करने गए थे। तीनों रात के अंधेरे में चढ़ाई चढ़ रहे थे।

इसी दौरान अचानक लोडेड बंदूक चलने से रवींद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह सात बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। एसआई सुखवीर सिंह मौके पर पहुंचकर शव और बंदूक को कब्जे में ले लिया। साथ ही पूछताछ के लिए साथ में गए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

रविवार सुबह पुलिस को गोली लगकर युवक के मौत की सूचना मिली। जांच में पता चला है कि बंदूक लाइसेंसी है। किसी दूसरे की बंदूक मांगकर युवक जंगल गए थे। इसकी भी जांच चल रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments