Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीआज पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

आज पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

जोशीमठ । विश्व धरोहर फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद हो जाएगी। इस बार अन्य वर्षों के मुकाबले सर्वाधिक पर्यटक घाटी में पहुंचे हैं। इस वर्ष 17424 पर्यटक घाटी के दीदार को पहुंचे। इनमें 16904 भारतीय और 520 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। फूलों की घाटी हर वर्ष एक जून को पर्यटकों के लिए खुलती है। चार माह के दौरान घाटी में देश-विदेश से भारी तादात में पर्यटक उमड़ते हैं। शीतकाल में अत्यधिक बर्फबारी के कारण घाटी में पर्यटकों की आवाजाही रोक दी जाती है। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि इस वर्ष पर्यटकों के आगमन से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 27 लाख 60 हजार 825 रुपये की आय हुई है।

घाटी में फूलों की 521 प्रजातियां

फूलों की घाटी प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हिमालय श्रृंखला की यह घाटी फूलों की विभिन्न प्रजातियों से मौसम के अनुकूल गुलजार रहती हैं। कहा जाता है कि लक्ष्मण की रक्षा के लिए हनुमान यहां संजीवनी लेने आए थे। इस घाटी में फूलों की 521 प्रजातियां हैं।

यह एक राष्ट्रीय उद्यान है जो कि गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। इसे विश्व की धरोहर घोषित किया गया है। फूलों की घाटी 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है। इसे यूनेस्को ने 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरी हुई यह घाटी बेहद खूबसूरत है। यह क्षेत्र बागवानी विशेषज्ञों और फूल प्रेमियों के लिए बेहद फेमस है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments