Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज मैदानी इलाकों में मौसम खराब, बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी

आज मैदानी इलाकों में मौसम खराब, बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी

चमोली। पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम में आए बदलाव के चलते गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं। सुबह से देहरादून सहित अन्य इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है।

यमुनोत्रीधाम के साथ ही आसपास की चोटियो बंदरपूंछ, सप्त ऋषिकुंड, बालीपास, गरुड़ गंगा टॉप में बर्फबारी हो रही। जबकि धाम से लगे गांव खरशाली, जानकीचट्टी, नारायणपुरी, फूलचट्टी, बनास गांव क्षेत्र में भी हल्की बर्फ पड़ी है।

मुनस्यारी में बुधवार रात से बारिश हो रही है और ऊंची चोटियों में हिमपात जारी है। यहां कालामुनि में 2 इंच, बेतूलीधार में 2 इंच और खलिया में 1 फिट बर्फ पड़ चुकी है। यह इस सीजन की 12वीं बर्फबारी है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की आहट का असर है। शुक्रवार सुबह से पश्चिमी विक्षोभ मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।

अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ आदि जिलों में बारिश के साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की पूरी संभावना है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments