Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीऔली में नेशनल स्की चैंपियनशिप की धूम, 14 राज्यों के 350 से...

औली में नेशनल स्की चैंपियनशिप की धूम, 14 राज्यों के 350 से अधिक स्कीयर्स जुटे

औली (चमोली): समुद्रतल से लगभग साढ़े 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा केंद्र औली इन दिनों पूरे भारत की विविधता और उत्साह का केंद्र बना हुआ है। चारों ओर बर्फ से ढकी चोटियों के बीच आयोजित नेशनल स्की चैंपियनशिप एवं औली कार्निवाल में देश के 14 राज्यों के साथ ही सेना, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के 350 से अधिक स्कीयर्स भाग ले रहे हैं।

जनवरी के अंतिम सप्ताह में हुई बर्फबारी के बाद औली ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली, जिससे स्की चैंपियनशिप के आयोजन का रास्ता साफ हुआ। लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों में भी खासा उत्साह है। अगले तीन दिनों तक औली स्कीइंग प्रेमियों और पर्यटकों के लिए रोमांच से भरपूर रहेगा।
चैंपियनशिप के साथ ही यहां बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंच रहे हैं, जो बर्फ में मस्ती करने के साथ स्कीयर्स के करतबों का आनंद ले रहे हैं। मुंबई से आए आकाश राठौर ने बताया कि स्की चैंपियनशिप को देखते हुए उन्होंने पहले ही औली आने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि औली की प्राकृतिक सुंदरता और ढलानों पर स्कीयर्स का प्रदर्शन बेहद रोमांचक अनुभव रहा। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से औली की रौनक लौट आई है और पूरा क्षेत्र इन दिनों उत्सव के माहौल में नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments