गोपेश्वर। औली में इस वर्ष की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। बर्फ गिरते ही औली की पहाड़ियां सफेद चादर में ढक गईं, जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानियों ने बर्फ में खेलकर और तस्वीरें खींचकर मौसम का भरपूर आनंद लिया।
वहीं बदरीनाथ धाम में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। धाम और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ जमने से ठंड में इजाफा हो गया है। हालांकि बर्फबारी के चलते प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है।
बर्फबारी से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में औली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

