Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऔली में 23 से 26 तक प्रस्तावित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द, बर्फ...

औली में 23 से 26 तक प्रस्तावित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द, बर्फ नहीं होने से लिया गया फैसला

औली में प्रस्तावित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द कर दी गई है। स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड देहरादून के सचिव प्रवीण शर्मा ने कहा कि बर्फ ना होने के कारण चैंपियनशिप रद्द कर दी गई है। 23 से 26 फरवरी तक चैंपियनशिप प्रस्तावित थी।

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि चैंपियनशिप रद्द होने की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि औली में विंटर गेम करवाने के लिए तैयारी पूरी थी। लेकिन इस बार बर्फबारी नहीं हुई है। औली की ढलानों पर बर्फ नहीं है, जिस कारण से नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप को रद्द किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments