Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगरमाया नए शंकराचार्य का विवाद: अविमुक्‍तेश्‍वरानंद को नहीं करने दिए अन्‍नपूर्णा मंदिर...

गरमाया नए शंकराचार्य का विवाद: अविमुक्‍तेश्‍वरानंद को नहीं करने दिए अन्‍नपूर्णा मंदिर में दर्शन, बाहर से लौटे

चमोली : ज्योतिष्पीठ (जोशीमठ) के नए शंकराचार्य को लेकर विवाद गरमाया हुआ है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद वर्तमान में उत्‍तराखंड के चमोली जिले में हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है पट्टाभिषेक पर रोक
यहां ज्‍योतिष्‍पीठ में उनका नए शंकराचार्य के रूप में पट्टाभिषेक का कार्यक्रम होना था, लेकिन उससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। जिसके बाद से यह विवाद गरमाया हुआ है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद हो नहीं करने दिए अन्‍नपूर्णा मंदिर में दर्शन
सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अन्‍नपूर्णा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन उन्‍हें मंदिर में दर्शन नहीं करने दिए गए। इस दौरान मंदिर का दरवाजा बंद था। जिसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बाहर से ही हाथ जोड़कर वापस लौट गए।

संत सम्मेलन आज, सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे शंकराचार्य और संत

वहीं आज सोमवार को जोशीमठ के रविग्राम स्थित जेपी मैदान में संत सम्मेलन का आयोजन होना है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आमंत्रण पर सम्मेलन में शामिल होने शृंगेरी शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी विधु शेखर और स्वामी सदानंद सरस्वती ज्योतिष्पीठ (जोशीमठ) पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments