Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगोपेश्वर से हुई एयर एंबुलेंस की शुरुआत

गोपेश्वर से हुई एयर एंबुलेंस की शुरुआत

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनने के लिए शुक्रवार को चमोली जिले के गोपेश्वर से एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ हुआ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान और सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने एयर एंबुलेंस (हेलीकॉप्टर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन एयर एंबुलेंस से गैस सिलिंडर फटने से झुलसे तीन मरीजों को हायर सेंटर देहरादून भेजा गया।

गोपेश्वर पुलिस मैदान से अपराह्न तीन बजे एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा कि एयर एंबुलेंस सेवा आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। दूर-दराज के गांवों के गरीब और आम मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवा के संचालन की मांग की जा रही थी। इस मौके पर चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, विक्रम बर्त्वाल, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला महामंत्री नवल भट्ट और दीपक भट्ट आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments