Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीगौचर कृषि मेले में कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

गौचर कृषि मेले में कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

गौचर में आयोजित कृषि मेले के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, जंगली जानवरों से सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आज गौचर में आयोजित कृषि मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शिव गंगा वेडिंग प्वाइंट पर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू किया।

पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और वे केवल अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना चाहते थे। वहीं पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई की गई। मौके पर स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments