Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगौरीकुंड रेस्क्यू: भूस्खलन हादसे में लापता हुए लोगों में से एक और...

गौरीकुंड रेस्क्यू: भूस्खलन हादसे में लापता हुए लोगों में से एक और का शव बरामद, 19 की तलाश जारी

गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता लोगों को तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तीन शव पूर्व में बरामद कर लिए गए थे। आज गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम में एक और शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त वीर बहादुर नाम से हुई है।

वहीं गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 20 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बीते 3 अगस्त की रात्रि लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें भी बह गई थी जिसमें 23 लोग बह गए थे। जिनमें से तीन शव मिल गए थे। आज एक और शव मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments