Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डघांघरिया में होटल में ठहरा श्रद्धालु सुबह मिला मृत, यात्रा मार्ग पर...

घांघरिया में होटल में ठहरा श्रद्धालु सुबह मिला मृत, यात्रा मार्ग पर मौत की दूसरी घटना

हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सोमवार सुबह अन्य साथियों ने उठाने पर भी जब वह नहीं उठा तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु की मौत होने की यह दूसरी घटना है।

अमनप्रीत सिंह गिल (25) मोहाली पंजाब वर्ष अपने अन्य साथी गुरसेवक,असविंदर हरमणजीत के साथ रविवार को हेमकुंड यात्रा के लिए घांघरिया आया था। सोमवार सुबह अमनप्रीत सिंह के साथी द्वारा उठाने पर भी वह नहीं उठा। जिसके बाद उसे गुरुद्वारा घांघरिया चिकित्सालय लाया गया।

यहां चिकित्सक द्वारा अमनप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मृतक का पंचायतनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए शव को जोशीमठ चिकित्सालय भेजा गया है। मृतक की मौत की सूचना उसके परिजन चाचा मनिंदर को फोन कर दी गई है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु की मौत होने की यह दूसरी घटना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments