Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली आपदाः सुरंग से दो और रैणी क्षेत्र से एक शव बरामद,...

चमोली आपदाः सुरंग से दो और रैणी क्षेत्र से एक शव बरामद, मृतकों की संख्या पहुंची 61

चमोली। विगत सात फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा के 11 दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को कोई शव नहीं मिला था, लेकिन गुरुवार की सुबह तपोवन सुरंग से एक शव बरामद किया गया है। वहीं मलबा निकालने का कार्य आज 12वें दिन भी जारी है।

सुरंग से दो और रैणी क्षेत्र से एक शव बरामद

आज सुरंग से दो और रैणी क्षेत्र से एक शव बरामद किया गया है। सुरंग से कुल 13 शव निकाले जा चुके हैं। अब तक 61 शव और 27 मानव अंग बरामद हो चुके हैं। 143 लोग अभी भी लापता हैं।

खोज और राहत बचाव कार्य जारी

तपोवन सुरंग से आज तड़के साढ़े चार बजे शव बरामद किया गया। सुरंग में पानी आने पर पंपिंग द्वारा पानी निकाल दिया जा रहा है। खोज और राहत बचाव कार्य जारी है। 
कुल मृतक 59, अभी भी 145 लापता

गुरुवार की सुबह एक शव मिलने के बाद अब कुल मृतकों की संख्या 59 हो गई है। वहीं अभी भी 145 लोग आपदा के बाद से लापता चल रहे हैं।
 
सुरंग से मिला एक शव

विगत सात फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा के 12वें दिन बाद आज सुबह तपोवन सुरंग से एक शव बरामद किया गया है। सुरंग से मलबा निकालने का कार्य फिलहाल जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments