Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली आपदाः 11वें दिन आज भी तपोवन सुरंग से मलबा हटाने का...

चमोली आपदाः 11वें दिन आज भी तपोवन सुरंग से मलबा हटाने का कार्य जारी 

चमोली। ऋषिगंगा में आई आपदा के 11वें दिन आज बुधवार को तपोवन सुरंग से मलबा हटाने का कार्य जारी है। मंगलवार को सुरंग से दो शव बरामद हुए। वहीं सुरंग में पानी आने से मलबा हटाने कार्य रोकना पड़ा। जिसके बाद बुधवार मलबा हटाने का कार्य शुरू हो गया।

दलदल बनने की भी आशंका

पानी भरने से अंदर दलदल बनने की भी आशंका जताई जा रही है।

मलबा हटाने का काम शुरू

तपोवन सुरंग में मंगलवार दोपहर से आज बुधवार सुबह तक पंपिंग के जरिए पानी बाहर निकाला गया। जिसके बाद अब सुरंग में फिर मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। 

मंगलवार को टनल से दो शव मिले

ऋषिगंगा में आई आपदा के दस दिन बाद मंगलवार को तपोवन टनल से दो और शव मिले। दोनों देहरादून के रहने वाले थे। अभी तक कुल 58 शव और 24 मानव अंग बरामद हो चुके हैं।

अभी भी 146 लोग लापता

अबतक कुल 30 शवों और एक मानव अंगों की शिनाख्त हुई है। अभी भी आपदा में 146 लोग लापता हैं।

आपदा में 206 लोग हो गए थे लापता

सात फरवरी को ऋषिगंगा में आई आपदा में 206 लोग लापता हो गए थे, जिनको तलाशने का काम लगातार जारी है। प्रशासन की ओर से लापता लोगों के परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक 91 लोगों के डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं जोशीमठ थाने में 179 लोगों की गुमशुदगी दर्ज है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उनके भी डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments